- Advertisement -
नई दिल्ली। भारत की 100 करोड़वीं संतान अब 18 साल की हो गई है। उसे अगले साल लोकसभा चुनाव में वोट डालना है। लेकिन उसने पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा है, मैं 2019 में किसे वोट दूं ? देश की 100 करोड़वीं संतान का नाम आस्था अरोड़ा है। आस्था के जन्म के साथ ही बर्ष 2000 में हमारे देश की आबादी 100 करोड़ हो गई थी।
यह भी पढ़ें : मोदी के गृह राज्य में आधे सांसदों के काम से नाराज हैं लोग, चुनाव में हो सकता है नुकसान
आस्था के जन्म के बाद भारत सरकार ने सभी को छोटे परिवार का सन्देश दिया था। दिल्ली में पापुलेशन कंट्रोल लॉ के तहत एक कार्यक्रम में आस्था अरोड़ा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आस्था ने पीएम मोदी से सवाल किया कि ‘मैं 2019 के चुनाव में अपना पहला वोट किसे दूं और क्यों?
उसका कहना था कि देश में पॉपुलेशन कंट्रोल पर कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। बहुत सारे मुद्दे उठाए और बहुत सारे काम किए लेकिन पॉपुलेशन कंट्रोल जैसा मुद्दा सब भूल गए हैं। यह हमारे भारत का सबसे बड़ा मुद्दा है। मैं पीएम से चाहती हूं कि वह कुछ पॉलिसी निकालें, कुछ रूल्स और रेगुलेशन निकालें।’ इसके लिए वह शिक्षा को बढ़ावा दें ताकि पापुलेशन पर कंट्रोल पाया जा सके। जब तक बढ़ रही जनसंख्या पर काबू नही पाया जाएगा, देश में कोई भी सुधार सफल नहीं हो पाएगा।’
यह भी पढ़ें : मोदी को भा गई डॉक्यूमेंटरी
- Advertisement -