- Advertisement -
तमिलनाडु। आपने फिल्मों (Films) में कई दफा ये देखा होगा कि फिल्मों में एक्टर और एक्ट्रेस साथ जीने-मरने की कसमें खाते हैं। लेकिन ऐसा एक जोड़ी के साथ रियल लाइफ में हुआ है। दरअसल, पुदुक्कोट्टई जिले की अंगलगुडी तहसील में अपने 104 साल के पति (Husband) के मरने (Death) की खबर सुनने के बाद उसकी पत्नी (Wife) भी दुनिया छोड़ गई। ये जोड़ी बचपन से ही साथ थी। इनके परिवार के लोगों का कहना है कि दोनों का प्यार (Love) हमेशा उनके लिए मिसाल पेश करता रहेगा।
अंगलगुडी तहसील में 104 साल के वेत्रिवेल की मौत होने की खबर जैसे ही उनकी 100 साल की पत्नी पिचाई को मिली तो वह वहीं बेहोश होकर गिर गई। जब स्थानीय डॉक्टर को बुलाया गया तो उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। वेत्रवेल और पिचाई की शादी को 75 साल हो गए थे। दोनों अलंगुड़ी तहसील के कुप्पाकुडी द्रविड़ कॉलोनी में बचपन से रहते थे। बाद में दोनों की शादी भी हो गई। इस जोड़ी के पांच बेटे और एक बेटी है, जिसके आगे 23 पोते और कई पर-पोते-पोतियां हैं।
- Advertisement -