- Advertisement -
ऊना। जिला ऊना कराटे एसोसिएशन द्वारा इंदिरा स्टेडियम में रविवार को 10वीं जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके शुभारंभ अवसर पर जे.एस.विज्डम स्कूल के चेयरमैन जगदीश राव ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष बाबा सर्वजोत सिंह बेदी, नप के अध्यक्ष अमरजोत सिंह बेदी, एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील चौधरी, एसोसिएशन के महासचिव विकास शर्मा, रेणुका चौधरी, बीनु गुप्ता, शैलजा शर्मा, विनोद कुमार,अमन, दिव्यांशी, साहिल सहित संघ के कई अन्य सदस्य भी मौजूद थे। मुख्यातिथि जगदीश राव ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को आत्मरक्षा के लिए कराटे खेल को सीखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज कल के माहौल में आत्मरक्षा अति आवश्यक है।
एसोसिएशन के महासचिव विकास शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आए 110 कराटे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के लिए 4 इंटरनेशनल कोच पंजाब से गुलशन कुमार, अमृतसर से जितेन्द्र, बिहार से शिवम व खन्ना से सफल को रैफरीशिप के लिए आमंत्रित किया गया है।
आज हुए मुकाबलों में 4-5 आयु वर्ग के लड़कों में आरव जसवाल ने गोल्ड और अक्ष ने सिल्वर मैडल पर कब्जा जमाया। लड़कियों में अनिका ने गोल्ड, वैभवी ने सिल्वर मैडल हासिल किया, जबकि सुनैना और रुबानी ने ब्रांज मैडल पाया। इसके अलावा 6 वर्षीय लड़कों में आरव ने गोल्ड व आरुष ने सिल्वर मैडल हासिल किया। लड़कियों में गुरांगिनी ने गोल्ड, मनीकर्निका ने सिल्वर और साची ने ब्रांज मैडल पर कब्जा जमाया। 7-8 आयु वर्ग के लड़कों में आरुष शर्मा ने गोल्ड, आदिश ने सिल्वर व आरव ने ब्रांज मैडल हासिल किया।
आयु 9-10 वर्ग के लड़कों में नितिन ने गोल्ड, कुशागर शर्मा ने सिल्वर व प्रित्युश ने ब्रांज मैडल पाया। इसी तरह आर्यन ने गोल्ड, प्रणव ने सिल्वर व अक्षदीप व आर्यन धीमान ने ब्रांज मैडल हासिल किया। एसोसिएशन के महासचिव विकास शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन अवसर पर नगर परिषद ऊना के अध्यक्ष अमरजोत सिंह बेदी बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।
- Advertisement -