-
Advertisement
#Hyderabad में बारिश का कहर : 11 लोगों की गई जान, परीक्षाएं भी टलीं
हैदराबाद। कोरोना के कहर के बीच अब मौसम ने भी अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। हैदराबाद (#Hyderabad) के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें से 9 लोगों की मौत तो बदलागुड़ा के मोहम्मदिया हिल्स में दीवार गिरने से हुई। सड़कों पर पानी भर गया है और कुछ निचले इलाके पूरी तरह से जलमग्न है। बारिश ने राज्य सरकार के तमाम दावों की पोल खोल दी है। बारिश (Rain) की वजह से उस्मानिया यूनिवर्सिटी और जवाहर लाल नेहरू टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने आज और कल होने वाली परीक्षाओं को टाल दिया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि अब अगली डेट पर परीक्षा होगी।
https://twitter.com/srikanthbjp_/status/1314623364279857152
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में अब तक 14 लोगों की मौत (Death) हो चुकी है। हैदराबाद लोकसभा सीट से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भारी बारिश के कारण बंदलागुड़ा के मोहम्मदिया हिल्स में दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई। निजी बाउंड्री वॉल गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई और 2 घायल हो गए। एक अलग घटना में, एक 40 वर्षीय महिला और उसकी 15 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण मंगलवार को इब्राहिमपटनम इलाके में उनके पुराने घर की छत गिर गई थी। तेलंगाना (Telangana) के कई इलाकों में मंगलवार से ही बारिश हो रही है। इस वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। हैदराबाद के कई इलाके जलमग्न हैं।
#Hyderabad woke up with some horrible rain disaster visuals this morning. At 8AM Depression over western parts of #Telangana located about 50 km west of #Hyderabad. To move west northwestwards & gradually weaken into a Well marked Low-Pressure Area in next 12 hrs. #HyderabadRains pic.twitter.com/0oWp4HKDaN
— Ashish (@KP_Aashish) October 14, 2020
भारी बारिश से हैदराबाद का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। अट्टापुर मेन रोड, मुशीराबाद, टोली चौकी क्षेत्र और दम्मीगुडा समेत कई इलाके पानी में डूब गए। सड़कों पर जलभराव की वजह से लोग घरों में कैद हैं। यातायात सेवा भी ठप हो गई। निचले इलाकों में घरों के अंदर पानी भर गया। एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है। तेलंगाना के मुख्य सचिव सोमेश कुमार ने बताया कि हैदराबाद में पिछले 24 घंटे में 20 सेमी बारिश हुई है। एलबी नगर में 24 घंटे में 25 सेंटीमीटर बारिश हुई है। हैदराबाद समेत अन्य शहरों में बारिश के बाद हालात पर मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही सभी जिला प्रशासन को सतर्क रहने का आदेश दिया गया है।
