- Advertisement -
यंगून। म्यांमार के काचिन में गुरुवार को एक बड़ा हादसा पेश आया है। यहां पर एक जेड खदान (Jade mine) में भूस्खलन हुआ जिमें अब तक 113 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, इस घटना में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। देश के अग्निशमन विभाग और सूचना मंत्रालय के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। काचिन राज्य के जेड-समृद्ध हापाकांत क्षेत्र में खनिक जेड पत्थर को इकट्ठा कर रहे थे। इस दौरान भारी बारिश के कारण भूस्खलन (Landslide) हुआ और ये मजदूर मलबे में दब गए।
अग्निशमन विभाग ने अपने फेसबुक पोस्ट (Facebook post) में इसकी जानकारी दी। पोस्ट में उन्होंने कहा गया है कि अभी तक 113 शवों को बाहर निकाला गया है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है और दबे हुए लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। बता दें कि, इस पूरे क्षेत्र का रखरखाव ठीक प्रकार से नहीं किए जाने के कारण यहां बारिश के दौरान भूस्खलन होता रहता है। बारिश में इस तरह जान का खतरा अक्सर बन रहता है। अभी और शव कीचड़ में फंसे हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने वाली है। इस इलाके में पिछले एक हफ्ते से भारी बारिश हो रही है जिससे बचाव कार्य में भी परेशानी पैदा हो रही है।
- Advertisement -