-
Advertisement
Corona Breaking: हिमाचल में आज नए मामलों का आंकड़ा 100 पार, 81 हुए ठीक
Last Updated on August 16, 2020 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 115 नए मामले सामने आए हैं। इसमें सोलन में 25, मंडी में 14, हमीरपुर, कांगड़ा व शिमला में 13-13, बिलासपुर में 12, ऊना में 9, कुल्लू में 8, चंबा व सिरमौर में चार-चार मामले आए हैं। वहीं, 81 लोग ठीक हुए हैं। इसमें कुल्लू में 19, सोलन में 14, हमीरपुर में 12, सिरमौर में 10, चंबा में 8, कांगड़ा में 6, बिलासपुर व ऊना में पांच पांच और मंडी में दो कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 3993 पहुंच गया है। अभी 1308 एक्टिव केस हैं। अब तक 2636 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में आज 2414 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें से 1413 नेगेटिव रहे हैं। अभी 997 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से चार ही पॉजिटिव मामले हैं। बाकी मामले पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के आठ सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है। सोलन में बद्दी से 18, नालागढ़ से 2, अर्की से एक, परवाणू से चार मामले सामने आए हैं। इसमें 15 सीधे संपर्क से, पांच आईएलआई लक्षण वाले, एक ट्रेवल, चार क्वारंटाइन से शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना ब्रेकिंगः Mandi में 14 तो सिरमौर में चार नए मामले- कुल आंकड़ा 3900 पार
कांगड़ा में दस मामले, 6 कोरोना पॉजिटिव हुए ठीक
कांगड़ा जिला में आज कोरोना के दस मामले आए हैं। इसमें नूरपुर की 36 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। यह पहले पॉजिटिव के संपर्क से है। चरयाल पोस्ट ऑफिस नैहनपुखर तहसील देहरा का 76 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित पाया गया है। यह बुजुर्ग लुधियाना से आया है। टंग का 32 साल का बुजुर्ग भी पॉजिटिव पाया गया है। यह बुजुर्ग टांडा में दाखिल है। बंदला पालमपुर की 36 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। यह 2 अगस्त को चंडीगढ़ से लौटी है। पाईसा तहसील ज्वालामुखी का पंजाब से लौटा 23 साल का युवक व डोब तहसील शाहपुर का बद्दी से आया 43 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। आधे दी हट्टी ज्वालामुखी की 36 साल महिला, आठ व तीन वर्षीय बच्चा भी संक्रमित पाया गया है। यह 10 अगस्त को दिल्ली से लौटे हैं। इसमें 76 वर्षीय व 62 वर्षीय बुजुर्ग तथा 43 वर्षीय व्यक्ति को धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, 36 साल की महिला को एमएच पालमपुर शिफ्ट किया जाएगा। बाकी सभी कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट होंगे। इसके अलावा संसारपुर टैरेस का 22 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। यह बिहार से लौटा है। फैक्ट्री वर्कर है। कांगड़ा में छह कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए है। इसमें योल में दाखिल 22 वर्षीय युवक ठीक हुआ है। कोविड केयर सेंटर डाढ़ में दाखिल अंब पठियार ज्वालामुखी की 4 वर्षीय बच्ची, अमलेला जरपाल तहसील जवाली की 40 वर्षीय महिला, नूरपुर की 5 वर्षीय बच्ची, सिल्ह जवालामुखी का व्यक्ति व तिरथीपुर का 45 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना से जंग जीत चुका है।
यह भी पढ़ें: Corona Breaking: हिमाचल में नए मामलों से डबल हुए ठीक, सभी 12 जिलों से आए केस
ऊना में मां-बेटे सहित 9 संक्रमित
ऊना में शुक्रवार को कोविड जांच को भेजे गए 372 सैंपल में से 9 पॉजिटिव मामले पाए गए हैं, जबकि 356 सैंपल नेगेटिव और 07 सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। वहीं, 08 संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल में से 3 पॉजिटिव और 5 सैंपल नेगेटिव रहे हैं। ऊना जिला के धुसाड़ा से 27 वर्षीय महिला और उसका 2 वर्षीय बेटा पॉजिटिव पाए गए हैं, महिला का पति पहले ही कोरोना संक्रमित पाया गया था। ऊना उपमंडल के मैहतपुर में 44 और 41 वर्षीय दंपति पॉजिटिव पाए गए हैं। यह भी संक्रमित के संपर्क में आए थे। ऊना उपमंडल के गांव देहलां से चार पॉजिटिव मामले आए हैं, जिसमें 29 वर्षीय महिला और उसकी 2 साल की बेटी पॉजिटिव है। एक 70 वर्षीय महिला और डेढ़ वर्षीय बच्ची भी पॉजिटिव हैं, यह सभी संक्रमित के संपर्क में आए थे। वहीं उपमंडल हरोली के बढ़ेड़ा में बिहार से लौटा 32 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। यह घर पर क्वारंटाइन है।
कुल्लू में 5 नए कोरोना पॉजिटिव कुल आंकड़ा 205 एक्टिव केस 154
कुल्लू (Kullu) जिला में 5 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 4 बीआरओ (BRO) के कर्मचारी हैं। 33 वर्षीय व्यक्ति 30 जुलाई को कार में दिल्ली से कुल्लू पहुंचा था और उसे क्वारंटाइन किया गया था। 31 वर्षीय व्यक्ति राजस्थान के झूनझुन से कार के द्वारा कुल्लू पहुंचा था। 31 वर्षीय व्यक्ति सिक्कर राजस्थान से 30 जुलाई को मनाली पहुंचा था। 28 वर्षीय दोसा राजस्थान से मनाली पहुंचा था, जिसके बाद प्रशासन ने चारों व्यक्तियों को क्वारंटाइन किया था। इसके इलावा 46 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली शालीमार गांव से कुल्लू 7 अगस्त को आया था, जिसके बाद उसे भी क्वारंटाइन (Quarantine) किया था। स्वास्थ्य विभाग ने प्रोटोकॉल के हिसाब से सभी के सैपंल लिए थे, जिसके बाद 5 व्यक्तियों की सैंपल जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। डीसी कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने मामलों की पुष्टि की है।
हमीरपुर के दो लोग मंडी में निकले पॉजिटिव
मंडी (Mandi) जिला में कोरोना के 14 नए मामले सामने आए हैं। इनमें अधिकतर मामले बलद्वाड़ा क्षेत्र के हैं। बलद्वाड़ा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पिछले कल जो सैंपल लिए थे, उनमें से 9 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें दो लोग हमीरपुर (Hamirpur) जिला की भोरंज तहसील के मुंडखर के रहने वाले भी हैं। यह लोग बलद्वाड़ा आए थे और यहीं पर इनका सैंपल लिया गया था, जिसके चलते इन्हें मंडी में गिना जा रहा है। हालांकि इनके बारे में हमीरपुर जिला प्रशासन को अलग से सूचना दे दी गई है। बता दें कि बलद्वाड़ा में पहले जो कोरोना पॉजिटिव मामले आए थे यह सभी उनके प्राइमरी कांटेक्ट हैं। वहीं चार मामले कोटली क्षेत्र से हैं जो पॉजिटिव पाए गए हैं। एक मामला जंजैहली से है और एक के बारे में अभी पुख्ता जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने 14 नए मामले आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जो भी पॉजिटिव मामले आए हैं उन सभी की कांटेक्ट और ट्रेवल हिस्ट्री प्रशासन के पास मौजूद है। जिनमें लक्ष्ण हैं उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा और जो बीना लक्षण के हैं उन्हें कोविड केयर सेंटर या फिर होम आइसोलेशन में रखा जाएगा। सिरमौर जिला में तीन मामले पांवटा साहिब (Paonta Sahib) और एक ददाहू से है। परूवाला पांवटा साहित का 68 वर्षीय व्यक्ति, निहालगढ़ का 29 वर्षीय युवक, पांवटा साहिब की 33 वर्षीय महिला और ददाहू का 21 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है।