- Advertisement -
शिमला। कांगड़ा (Kangra) जिला की पौंग झील में मृत मिले प्रवासी पक्षियों में बर्ड फ्लू (Bird Flu) की पुष्टि के बाद सरकार अलर्ट हो गई है। पौंग झील (Pong Lake) को सील करने के बाद अब सरकार की पोल्ट्री पर नजर है। प्रवासी पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद पोल्ट्री (Poultry) के 119 सैंपल लिए गए हैं। जांच को जालंधर लैब भेजे हैं। शिमला में मीडिया से बातचीत में पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर (Animal Husbandry Minister Virender Kanwar) ने बताया कि पौंग झील में कुछ पक्षी मरे हुए पाए गए। उनके सैंपल लेकर जालंधर लैब भेजे थे। वहां से रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद फाइनल पुष्टि के लिए सैंपल भोपाल स्थित बड़ी लैब में भेजे गए। वहां से भी पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।
उन्होंने बताया कि पौंग झील के एक किलोमीटर एरिया को अलर्ट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। यहां पर किसी भी प्रकार की मूवमेंट प्रतिबंधित की गई। इसके अलावा अलर्ट जोन से नौ किलोमीटर एरिया को निगरानी क्षेत्र में शामिल किया गया। जहां पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि पोल्ट्री के 119 सैंपल लेकर जालंधर (Jalandhar) भेजे गए हैं। वहां से क्या रिजल्ट आता है, उसके बाद निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई पॉजिटिव आता है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। पहले मुर्गों को मारना पड़ेगा। साथ बाहर से आने वाली पोल्ट्री पर बेन लगाया जाएगा। अभी तक यह पौंग झील तक सीमित है। उन्होंने कहा कि मामले में सरकार की पूरी नजर है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। इसको लेकर डॉक्टरों की टीमें बनाई गई हैं।
- Advertisement -