- Advertisement -
लखनऊ। Uttar Pradesh में आंधी-तूफ़ान ने एक बार फिर तबाही मचाई है। बुधवार शाम आए आंधी-तूफ़ान में 12 लोगों को जान गंवानी पड़ी, जबकि 22 लोग घायल हो गए हैं। मथुरा में तीन, इटावा में चार, फिरोज़ाबाद में दो, आगरा, अलीगढ़, कानपुर ग्रामीण में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। ज़्यादातर लोगों की मौतें कच्चे घरों की छतों के गिरने, बिजली के खंभे गिरने से हुई है। कई पशुओं के भी हताहत होने की ख़बर है। मौके पर राहत पहुंचाने का काम जारी है।
प्रमुख सचिव (सूचना) अवनीश अवस्थी ने बताया कि आगरा के एतमादपुर में मकान पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है, वहीं आकाशीय बिजली गिरने से एक 15 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई। घटना हाथरस जंक्शन थानाक्षेत्र के मोहब्बतपुरा गांव की है। किशोर खेत से घर लौट रहा था तभी यह हादसा हो गया।
अवस्थी ने बताया कि प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रभावित लोगों तक तत्काल राहत पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि CM Yogi Adityanath ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे आगरा, अलीगढ़, मथुरा और फिरोजाबाद सहित प्रभावित जिलों में आंधी तूफान से हुए नुकसान का आकलन करें और प्रभावित लोगों तक तत्काल मदद पहुंचाएं।
- Advertisement -