-
Advertisement
Himachal में हादसा: महिलाओं से भरी जीप पलटी, 12 पहुंचे अस्पताल
Last Updated on February 23, 2021 by Sintu Kumar
सरकाघाट। हिमाचल के मंडी जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) सामने आया है। इस हादसे में 12 लोग घायल (Injured) हुए हैं। घायलों में दस महिलाएं भी शामिल हैं। इन्हें सरकाघाट (Sarkaghat) सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि दो घायलों को नैरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा मंडी (Mandi) जिले के सरकाघाट के रोपड़ी में हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय महिलाएं राशन डिपो से राशन लेकर एक जीप में लौट रही थीं। इस दौरान महिलाओं से भरी जीप रोपड़ी के नौणू के पास हादसे का शिकार हो गई और पलट गई। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: Himachal: पिकनिक मना कर आ रहे लोगों की Car खाई में गिरी, 8 थे सवार
हादसों में शीला देवी, कांता देवी, सुमन देवी, बलवंत सिंह, राजो देवी, सोना देवी, रीता, मीना, शाली देवी, बंसती और पवना, ड्राइवर नरोतम सिंह घायल हो गए। सुमन देवी और बलवंत सिंह को ज्यादा चोट लगने से नेरचौक मेडिकल कॉलेज (Ner Chowk Medical College) भेजा गया है। सिविल अस्पताल सरकाघाट के एसएमओ पन्ना लाल वर्मा ने बताया कि 10 घायलों का यहां इलाज चल रहा है, जबकि दो गंभीर घायलों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। हादसे के बाद सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। वहीं, प्रशासन की ओर से घायलों को दस.दस हजार रुपए की फौरी राहत दी गई है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है और बताया कि पुलिस हादसे के कारणों का पता कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group