- Advertisement -
नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान ‘फानी’ (Cyclonic storm ‘Fani’) ने शुक्रवार को ओडिशा के तट पर दस्तक देने के बाद तटीय इलाकों में जमकर उत्पात मचाया। अधिकारियों ने बताया कि 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहे इस अत्यंत भयंकर चक्रवाती तूफान की वजह से शुक्रवार को पुरी में तेज बारिश और आंधी आई। अधिकारियों ने कहा कि आपदा के कारण मरने वालों की संख्या शुक्रवार को आठ थी, जो मयूरभंज जिले में चार और लोगों के मारे जाने के बाद बढ़कर 14 (14 dead) हो गई।
ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक (New patnaik) ने कहा कि 12 लाख लोगों को बचाया गया है। गंजम से 3.2 लाख लोग, पुरी से 1.3 लाख लोगों को बचाया गया है। विशेष राहत आयुक्त ने कहा कि फानी से 1 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए। पुरी जिला सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। 20 हजार से ज्यादा पेड़ गिर गए। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया था कि फानी शनिवार सुबह पश्चिम बंगाल (West Bengal) तक पहुंच जाएगा। ताजा जानकारी के मुताबिक, देर रात बंगाल के कई इलाकों में इस तूफान का असर देखने को मिला। खड़गपुर, ईस्ट मिदनापुर, मुर्शिदाबाद, नॉर्थ 24 परगना व दिगा जैसे इलाकों में देर रात भारी बारिश हुई। साथ ही 90 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से हवाएं भी चलीं।
- Advertisement -