-
Advertisement
लॉकडाउन को चकमाः 5 राज्यों की सीमाएं लांघ जमशेदपुर से Himachal पहुंच गए 12 लोग
बिलासपुर। कोरोनावायरस (Coronavirus)को लेकर देशभर में लगे लॉकडाउन (Lockdown)का उल्लंघन करने से कई लोग बाज नहीं आ रहे हैं। हद तो तब हो गई जब पांच राज्यों की सीमाओं को लांघ कर जमशेदपुर (Jamshedpur)से 12 लोग हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के गरामौडा बैरियर पर पहुंच गए। इन सभी लोगों को स्वारघाट प्रशासन(Swarghat administration) ने क्वारंटाइन में भेज दिया है। सवाल यह है कि ये 12 लोग कैसे सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर झारखंड के जमेशदपुर से बिलासपुर पहुंच गए। इनमें 11 लोग बिलासपुर और एक सोलन रामशहर से है। यह जमेशदपुर में मजदूरी का काम करते हैं।
यह भी पढ़ें: Corona इमरजेंसी में अपनी मर्जी से ना करें दवा का सेवन, आज जांच को लिए 250 सैंपल
जानकारी के अनुसार शनिवार को जो 12 लोग बिलासपुर के गरामौडा पहुंचे वो सभी हिमाचल प्रदेश के अलग- अलग स्थानों के रहने वाले हैं और जमशेदपुर में टाटा कम्पनी( Tata company in Jamshedpur) में काम करते थे और लॉकडाउन होने के कारण यहां पहुंच गए। उधर एसडीएम स्वारघाट (SDM Swarghat) सुभाष गौतम ने बताया कि लॉक डाउन व कर्फ्यू का उलंघन करने पर अब तक 16 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। उन्होंने बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को आगाह करते हुए कहा कि अब उनके साथ कोई भी हमदर्दी नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Cabinet का निर्णयः सरकारी कार्यक्रमों में पुष्पगुच्छ, शॉल और टोपी देने की परंपरा होगी बंद
जो व्यक्ति लॉक डाउन कर्फ्यू का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है या बाहरी राज्यों से आकर प्रदेश में प्रवेश करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि बाहरी राज्य से जो लोग आए है, उनको क्वारंटाइन में रखा गया है। डीसी राजेश्वर गोयल ने कहा कि जमशेदपुर से 12 लोग बिलासपुर पहुंचे थे, उन सभी को क्वारंटाइन कर दिया गया। उन्होंने कहा कि लोगों से बार- बार आग्रह किया जा रहा है कि इधर- उधर जाने के बजाय जो यहां पर है वहीं रहें।

