-
Advertisement
#Corona ब्रेकिंगः अब तक 100 से अधिक केस, 252 हुए ठीक- 6 की गई जान
Last Updated on September 21, 2020 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) के 120 मामले सामने आए हैं। इसमें मंडी व चंबा में 23-23, सिरमौर में 21, हमीरपुर में 18, लाहुल स्पीति में 12, सोलन में 9, ऊना में 6, बिलासपुर में पांच, कांगड़ा में दो व शिमला में एक मामला सामने आया है। वहीं, आज 252 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इसमें मंडी के सर्वाधित 82, सिरमौर के 73, सोलन के 42, कांगड़ा के 27, किन्नौर के 12, बिलासपुर के सात, हमीरपुर के चार, कुल्लू के तीन व चंबा के दो ठीक हुए हैं। वहीं, आज छह कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) की मृत्यु हुई है।
यह भी पढ़ें: Corona Update: अभी तक 4 लोगों की Death,खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष सहित 45 संक्रमित
इसमें कांगड़ा जिला में दो, मंडी में तीन व सिरमौर में एक की मृत्यु हुई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 12269 पहुंच गया है। अभी 4326 एक्टिव केस हैं। अब तक 7804 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 123 पहुंच गया है। हिमाचल (Himachal) में कोरोना रिकवरी रेट अभी 63.60 फीसदी के आसपास है। डेथ रेट की बात करें तो यह 1.00 पहुंच गया है। प्रदेश में आज अब तक 696 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें से 355 नेगेटिव रहे हैं। आज के सैंपल से 78 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पॉजिटिव केस पेंडिंग सैंपल से हैं। आज के 263 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। पिछले कल के 516 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी पेंडिंग है। हिमाचल में अब तक दो लाख 66 हजार 663 सैंपल (Sample) जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 2 लाख 53 हजार 615 नेगेटिव रहे हैं। वहीं, 12269 ही पॉजिटिव आए हैं। एक्टिव मामलों में कोई भी वेंटिलेटर व गंभीर नहीं है।