-
Advertisement
ब्रेकिंगः हिमाचल में 1237 लोगों ने की है Coronavirus प्रभावित देशों की यात्रा, पढ़ें लिस्ट
Last Updated on March 22, 2020 by Deepak
शिमला। हिमाचल में पिछले 28 दिन में कोरोना वायरस (Coronavirus) प्रभावित देशों से की यात्रा करने वाले 1237 लोग निगरानी में हैं। इनमें 426 का ऑब्जरवेशन पीरियड पूरा हो चुका है। वहीं, 680 लोग होम क्वारंटाइन और अस्पताल में आइसोलेशन में हैं। इसके अलावा 111 लोग हिमाचल के बाहर चले गए हैं। साथ ही 31 कोरोना वायरस संदिग्धों में 24 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। साथ ही 7 की रिपोर्ट का इंतजार है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि पिछले 14 दिन में कोई विदेश से लौटा है तो उसकी जानकारी 104 नंबर पर दें। ऐसे लोग 28 दिन तक घर में आइसोलनेशन में रहें।
किस जिला में कितने लोग कारोना वायरस प्रभावित देशों से आए
कांगड़ा (Kangra) में सबसे ज्यादा 545 लोग कोरोना वायरस प्रभावित देशों की यात्रा कर लौटे हैं। इनमें से 221 ऑब्जरवेशन पीरियड पूरा हो चुका है। साथ ही 95 लोग स्टेट के बाहर चले गए हैं। 226 को सेल्फ क्वारंटाइन और अस्पताल में आइसोलेशन पर रखा है। बिलासपुर में 39 लोग कोरोना वायरस प्रभावित देशों की यात्रा कर आए हैं। इनमें से 13 का 28 दिन का ऑब्जरवेशन पीरियड पूरा हो चुका है।
यह भी पढ़ें: Kangra शहर में कोरोना वायरस के तीन पॉजिटिव मामले की झूठी खबर पर केस
साथ ही 23 को सेल्फ क्वारंटाइन और अस्पताल में आइसोलेशन पर रखा है। चंबा में 31 लोग आए हैं और 9 का ऑब्जरवेशन पीरियड पूरा हो चुका है। 22 लोगों को होम क्वारंटाइन और आईसोलेशन में रखा गया है। हमीरपुर में 114 लोग कोरोना वायरस प्रभावित देशों से आए हैं और 17 का ऑब्जरवेशन पीडियड पूरा हो चुका है। 93 सेल्फ क्वारंटाइन और अस्पताल में आइसोलेशन पर रखा गया है। कुल्लू में लौटे 10 लोगों का ऑब्जरवेशन पीरियड पूरा हो गया है।
किन्नौर में 3 लोगों को सेल्फ क्वारंटाइन और अस्पताल में आइसोलेशन पर रखा गया है। मंडी में 122 लोग ऐसे देशों की यात्रा कर लौटे हैं, जोकि कोरोना वायरस प्रभावित हैं। 23 का ऑब्जरवेशन पीरियड पूरा हो चुका है। 11 प्रदेश के बाहर चले गए हैं। साथ ही 79 लोगों को सेल्फ क्वारंटाइन और अस्पताल में आइसोलेशन पर रखा है। शिमला जिला में 126 लोगों में से 73 का ऑब्जरवेशन पीरियड पूरा हो गया है। 11 लोग प्रदेश के बाहर चले गए हैं। साथ ही 79 सेल्फ क्वारंटाइन व आइसोलेशन में रखा गया है। सिरमौर में 58 में से 16 का निगरानी पीरियड पूरा हो चुका है। 41 सेल्फ क्वारंटाइन और अस्पताल में आइसोलेशन पर रखा है। सोलन जिला की बात करें तो 113 में से 19 का ऑब्जरवेशन पीरियड पूरा हो चुका है और 91 को सेल्फ क्वारंटाइन और अस्पताल में आइसोलेशन पर रखा है। ऊना 75 में 25 निगरानी पीरियड पूरा हो चुका है व 50 सेल्फ क्वारंटाइन और अस्पताल में आइसोलेशन पर रखे गए हैं।