- Advertisement -
दिल्ली। हमीरपुर से सांसद और भाजपा के स्टार प्रचारक अनुराग ठाकुर गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी को एक बार फिर से विकास का सूत्रधार बनाने के लिए लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। अभी हालिया ख़त्म हुए हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान 8 जिलों में 131 जनसभाओं को सम्बोधित करने के बाद अनुराग ठाकुर अब उसी की ऊर्जा और उत्साह के साथ गुजरात के 7 विधानसभा क्षेत्रों अमरेली, धारि, लाठी, सावर कुंडला, राजोला, पोरबंदर, कुटियाणा में पार्टी के लिए ज़ोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं।
- Advertisement -