-
Advertisement
देश में Corona का फिर नया Record : पिछले 24 घंटे में 12,881 नए Case, 334 की गई जान
Last Updated on June 18, 2020 by
नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों का रोज नया रिकॉर्ड (New Record) बन रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर 12, 881 नए मामले सामने आए हैं और 334 लोगों की मौत हो गई है जो कि अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक, अब देश में कुल मरीजों की संख्या 3 लाख 66 हजार 946 है, जिसमें 12,237 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे के अंदर 7 हजार 390 मरीज ठीक हुए हैं। ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1 लाख 94 हजार 325 हो गई है। वहीं, देश में अभी एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 60 हजार 384 है। महाराष्ट्र में कोरोना के कुल मरीजों का आंकड़ा 1 लाख 16 हजार के पार है, वहीं दिल्ली में 47 हजार से अधिक कुल संक्रमित हैं।
यह भी पढ़ें: :चंबा से तीन व कांगड़ा में SSB कर्मी निकला पाजिटिव, सभी Delhi से लौटे थे Himachal
दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमण के बुधवार को 2414 नए मामले सामने आए। इसके बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 47,102 हो गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से दिल्ली में 67 व्यक्तियों की मौत हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना से कुल 1904 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: Chandigarh में कैंसर पीड़ित निकला Corona positive, कुल्लू में 26 लोग हुए क्वारंटाइन
महाराष्ट्र की बात करें तो वहां पर पिछले 24 घंटे के अंदर 3307 नए मामले (New case) आए हैं और 114 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में कुल मरने वालों का आंकड़ा 5651 हो गया है। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 16 हजार 752 है। इसमें 51 हजार 921 एक्टिव केस है, जबकि 59 हजार 166 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, मुंबई में कुल मरीजों की संख्या 61 हजार 587 हो गई है, जिसमें 3 हजार 244 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के अंदर मुंबई में 1359 नए मामले सामने आए हैं और 77 लोगों की मौत हो चुकी है। मुंबई में अभी एक्टिव केस की संख्या 26 हजार 997 है।