-
Advertisement
अमनदीप अस्पताल की कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर के संपर्क में थे कांगड़ा जिला के 13 लोग, लिस्ट जारी
Last Updated on April 25, 2020 by Sintu Kumar
धर्मशाला। पठानकोट के अमनदीप अस्पताल की कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर के संपर्क में जिला कांगड़ा के 13 लोग थे। यानि यह लोग डॉक्टर से इलाज करवा रहे थे। इनमें नूरपुर, इंदौरा, कांगड़ा, फतेहपुर और बैजनाथ के लोग हैं। डीएम पठानकोट ने कांगड़ा प्रशासन को लिस्ट जारी है। इन लोगों की कोविड19 जांच करवाने को कहा है। लिस्ट जारी होने से लोगों मे हड़कंप मच गया है। इन लोगों में 83, 91 और 70 साल के बुजुर्ग भी हैं। एक 25 वर्षीय युवक है। अब प्रशासन इन लोगों को क्वारंटाइन में रखकर इनकी जांच करवाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
बता दें कि पठानकोट के मशहूर अमनदीप अस्पताल की एक महिला डाक्टर कोरोना पाजिटिव पाई गई है। इससे जिला कांगड़ा में हड़कंप मच गया है। क्योंकि कांगड़ा जिला के बहुत लोग इस अस्पताल में इलाज करवाने जाते हैं। वहीं, एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने लोगों को सलाह देते हुए फिलहाल कांगड़ा में ही इलाज करवाने के लिए कहा है।