-
Advertisement
दुष्कर्म मामलों से आक्रोशित है देश: इस बीच #Himachal में हुआ 13 वर्षीय बच्ची का रेप
Last Updated on October 5, 2020 by Deepak
सोलन। उत्तर प्रदेश के हाथरस से सामने आई घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस सब के बीच देश भर के अलग-अलग इलाकों से इसी तरह की वारदात की ढेरों अपडेट सामने आ रही हैं, जिसके चलते पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। इस सब के बीच देवभूमि हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) से भी एक इसी तरह की निंदनीय वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल स्थित सोलन (Solan) जिले के नालगढ़ में एक 13 वर्षीय नाबलिग लड़की के साथ उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म (Rape) जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है।
यहां जानें पूरा मामला
बच्ची अपने माता-पिता के साथ किराए के मकान में रहती है। घटना के दिन बच्ची के माता पिता काम से घर के बाहर गए हुए थे। इस बीच उनके पड़ोस में रहने वाले लड़के ने लड़की के अभिभावकों को घर से बाहर जाता देखा और मौके फायदा उठाकर घर में घुस गया। इसके बाद आरोपी ने लड़की को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें: बेटी की शादी के लिए लकड़ियां लेने जा रहे Teacher की हादसे में गई जान
इसके बाद जब लड़की के माता-पिता वापस घर लौटे तो पीड़िता ने उन्हें सारी आप-बीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस के पास जाकर आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद कारवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं, पीड़ता का भी प्रशासन द्वारा मेडिकल कराया जाएगा।