- Advertisement -
नई दिल्ली। जापान के तट पर क्रूज में फंसे 138 भारतीयों में से 119 को एयर इंडिया (Air India)के विमान से वापस लाया जा चुका है। बताया जा रहा है शेष बचे 16 भारतीय कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं जिनका ईलाज किया जा रहा है। वो लोग क्रूज़ पर रहकर क्वारनटाइन पीरियड को पूरा कर रहे हैं। इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय (MEA) ने दी है। भारतीयों को लेकर आया ये विमान 27 फरवरी को दिल्ली पहुंचा है।
Indian nationals on-board Diamond Princess cruise ship off the coast of Japan brought back in a special flight
Read more ?https://t.co/7NBRUsYSoU https://t.co/ugLOP86Zmp pic.twitter.com/y1fct385Wi
— Raveesh Kumar (@MEAIndia) February 27, 2020
बता दें, इस बार भी भारत ने भारतीयों के अलावा नेबरहुड पॉलिसी और इंडो पेसेफिक विजन के तहत 5 विदेशी नागरिकों को भी जापान से निकाला है। इन लोगों में श्रीलंका के 2 और नेपाल (Nepal), दक्षिण अफ़्रीका (South Africa) और पेरु के एक-एक नागरिक शामिल हैं। बता दें, भारत लाए गए इन सभी लोगों को 14 दिन के क्वारंटाइन पीरियड के लिए हरियाणा (Haryana) के मानेसर में बने आर्मी सैंटर में रखा जाएगा। गौर हो, जापान के योकोहामा तट पर तीन फरवरी को खड़े किए गए पोत ‘डायमंड प्रिंसेज’ में सवार कुल 3,711 लोगों में 138 भारतीय भी शामिल थे। बताया गया था कि क्रूज में शामिल 64 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी, जिन्हें अन्य लोगों से अलग कर दिया गया था।
- Advertisement -