-
Advertisement
खड़गे बोले, राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से कार्यकर्ताओं को मिली संजीवनी
Last Updated on December 28, 2022 by Neha Raina
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) से करोड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं को संजीवनी मिल रही है। खड़गे आज कांग्रेस के 138 वें स्थापना दिवस (138 th foundation day of the Congress)पर बोल रहे थे। पार्टी मुख्यालय में इससे पहले खरगे ने झंडा फहराया। इस अवसर पर पार्टी की पूर्व अध्यक्ष (Sonia Gandhi)सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi)सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। खड़गे ने कहा कि हमें कांग्रेस पार्टी को समावेशी बनाने के लिए युवाओं, महिलाओं, वंचित तबकों और बुद्धिजीवियों को हमारे साथ जोड़ना होगा।
यह भी पढ़ें- अभद्र टिप्पणी मामला: सड़कों पर उतरी कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, दर्ज करवाई शिकायत
उन्होंने कहा कि आज भारत ने प्रगति की है क्योंकि कांग्रेस ने (Dalits) दलितों, गरीबों की बेड़ियों को तोड़ने का साहस किया है। लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए (Pandit Jawaharlal Nehru) पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने मंत्रिमंडल में 5 गैर- कांग्रेसी मंत्रियों को नियुक्त किया। यह सबको साथ लेकर चलने के सिद्धांत को दर्शाता है। खड़गे ने कहा कि पूरे देश में नफरत का गड्ढा खोदा जा रहा है। जनता महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं। याद रहे कि आजादी के आंदोलन के वक्त कांग्रेस पार्टी की नींव 137 साल पहले मुंबई में रखी गई थी। हर साल 28 दिसंबर को कांग्रेस अपना स्थापना दिवस मनाती है।