-
Advertisement
14 वर्षों बाद शुरु हुई राष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप
Last Updated on October 24, 2021 by Vishal Rana
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला की गोविंद सागर झील में बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच वाटर स्पोर्ट्स की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता शुरू हुई। इस प्रतियोगिता में पूरे देश के 26 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें लगभग 550 खिलाड़ी शामिल हैं। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इससे पहले वर्ष 2007 में बिलासपुर में वाटर स्पोर्ट्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिता हुई थी। अब 14 साल के बाद फिर से 2021 में इस वाटर स्पोर्ट्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में भी भारी उत्साह नजर आ रहा है।