-
Advertisement
Kangra Corona Update: पीटीसी डरोह के 14 और प्रशिक्षु निकले पॉजिटिव
Last Updated on September 29, 2020 by
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर डरोह के 14 और प्रशिक्षु कोरोना (Corona) पॉजिटिव निकले हैं। इनकी उम्र 20 से 26 साल है। पिछले कल भी 22 प्रशिक्षुओं सहित 24 पॉजिटिव पाए गए थे। इस तरह पीटीसी डरोह में अब तक 38 पॉजिटिव मामले आ चुके हैं, जोकि चिंता का विषय है। वहीं, कांगड़ा जिला में पीटीसी डरोह के उक्त 14 मामलों सहित 39 नए मामले सामने आए हैं। ऊना जिला का 64 वर्षीय व्यक्ति, इंदौरा की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला, कोहाला कांगड़ा की 45 वर्षीय महिला, जवालाजी की 70 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय व्यक्ति, फरेड़ पालमपुर का 26 वर्षीय युवक, शाहपुर का दो साल का मासूम, 23 व 56 साल की महिला, छत्तरी की 34 वर्षीय महिला, 28, 24 और 56 वर्षीय पुरुष, खैरा का 96 वर्षीय व्यक्ति, टांडा मेडिकल कॉलेज का 22 वर्षीय युवक, तिहाल ढसोली का 47 वर्षीय व्यक्ति, खैर फतेहपुर की 35 वर्षीय महिला, मेन बाजार कांगड़ा का 6 साल बच्चा, 66 साल का व्यक्ति, दयोल बैजनाथ का 50 वर्षीय व्यक्ति व चौंतड़ा जोगिंद्रनगर मंडी का 18 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। ब्लॉक महाकाल की 87 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवती, 38 वर्षीय व्यक्ति व बैजनाथ की 50 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। कांगड़ा जिला में 20 रिकवर हुए हैं। इसमें संस्थागत आइसोलेट के तीन और होम आइसोलेट के 17 ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: #Corona Update: हिमाचल में बीजेपी के पूर्व मंत्री सहित आज 66 पॉजिटिव- तीन की गई जान
कांगड़ा जिला में इनकी हुई मौत
भरमाड़ जवाली के 52 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है। व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज टांडा में 19 सितंबर को भर्ती करवाया गया था। 21 को व्यक्ति का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला। व्यक्ति को कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया। व्यक्ति टाइप टू मधुमेह सहित अन्य बीमारियों से ग्रस्त था। आज सुबह करीब साढ़े दस बजे व्यक्ति ने अंतिम सांस ली। कनेड़ धर्मशाला के 65 साल के व्यक्ति ने भी दम तोड़ा है। व्यक्ति को पिछले कल मेडिकल कॉलेज टांडा मंे भर्ती करवाया गया था। आज शाम करीब पांच बजे व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त था। कांगड़ा जिला में आज अब तक 51 मामले सामने आए हैं। वहीं, 20 रिकवर हुए हैं। दो की जान गई है। कांगड़ा जिला में कुल मामले 2240 हो गए हैं। एक्टिव केस 620 हैं और 44 की जान गई है।