- Advertisement -
14 Naxalites killed Maharashtra: गढ़चिरौली। Maharashtra में गढ़चिरौली (Gadchiroli) जिले के इटापल्ली में नक्सिलयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने 13 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए लोगों में नक्सली नेता साईनाथ और सिनू भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र पुलिस का तलाशी अभियान अब भी जारी है। माना जा रहा है कि Naxalites के खिलाफ यह इस साल अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन है। इस अभियान को C 60 कमांडो और Maharashtra पुलिस ने मिलकर अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार Maharashtra पुलिस को गढ़चिरौली के कसनपुर इलाके में नक्सली कमांडरों के मूवमेंट की खुफिया जानकारी मिली। इसके आधार पर Naxalites के खिलाफ कसनपुर इलाके के ताडगांव में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा कर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें 14 नक्सली ढेर हो गए।
- Advertisement -