- Advertisement -
नई दिल्ली। हाथरस में रहने वाले एक 14 साल के एक लड़के को पुलिस ने ट्रक चुराने के मामले में पकड़ा। यह लड़का हरियाणा से ट्रक चुराकर अपने घर U।P की तरफ भाग रहा था। लड़का हरियाणा के पलवल में ट्रक क्लीनर का काम करता था और शुक्रवार को वह ट्रक की चाभी पाकर उसे चुराकर कर भाग निकला। जिसके बाद पुलिस द्वारा उसे अनजाने में पकड़ लिया गया।
ट्रक को चुराने के बाद उसने 2 दिनों तक लगभग 138 किलोमिटर का सफर तय किया लेकिन ट्रक में तेल खत्म होने की वजह से वह हाथरस में पुलिस द्वारा धर लिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक जब पुलिस ने उसे रोक कर बाहर निकला तो असल मामला जान सभी पुलिस वाले हैरान हो गए।
पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर लड़के ने बताया की वह पलवल में ट्रक क्लीनर का काम करता था जिसके बदले उससे 5000 रुपए मिलते थे। पुलिस द्वारा और अधिक पूछताछ करने पर पता चला की उसके पिता की मौत हो चुकी है और उसकी मां एटा में मजदूरी का काम करती है। पुलिस ने लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे बालसुधार गृह भेजा दिया है।
- Advertisement -