- Advertisement -
शिलाई। जंगल में पशुओं को लेने गई 13 वर्षीय लड़की से 14 वर्षीय लड़के ने दुराचार (Rape) कर डाला। मामला सिरमौर (Sirmaur) जिला का है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित की मां ने बताया कि उसकी बेटी सातवीं कक्षा में पढ़ती है। उन्होंने बताया कि 3 नवंबर को जब वह पशुओं को जंगल से वापस लेने के लिए गई थी।
इसी दौरान उनके ही गांव के एक 14 वर्षीय लड़के ने उसकी बेटी से दुराचार की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी बेटी ने घर पहुंचने पर परिजनों को दी। बेटी ने बताया कि युवक ने उसके साथ जबरन गलत काम किया है, जिसके बाद सोमवार को पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। वहीं, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
- Advertisement -