-
Advertisement
देश में धीमी हुई Coronavirus की रफ़्तार : 12 घंटे में 140 नए मामले आए सामने
नई दिल्ली। देश भर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों की रफ़्तार में कुछ कमी देखने को मिली है। जहां एक दिन पहले 12 घंटे में कोरोना वायरस के 490 मामले देखने को मिले थे वहीं, मंगलवार को 12 घंटे में केवल 140 मामले ही देखने को मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 4421 पहुंच गया है। इसमें से 3,981 लोग उपचाराधीन हैं जबकि, 325 लोगों का ईलाज चल रहा है। देश में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 114 हो गया है।
बता दें, कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र (Maharashtra) से देखने को मिले हैं जहां 748 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद तमिलनाडु में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 621 है, जिसमें आठ ठीक हो चुके हैं। तमिलनाडु में अब तक पांच लोगों की जान संक्रमण के चलते गई है। राजधानी दिल्ली में कोरोना के 523 मरीज सामने आए हैं। जिसमें से 19 लोग ठीक हुए और सात लोगों की मौत हुई है। उधर, उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या तीन सौ के पार पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब तक प्रदेश में 305 कोरोना के मरीज पॉजिटिव मिल चुके हैं। मरने वालों की संख्या तीन है। मध्य प्रदेश में 165 मरीज पॉजिटिव मिले हैं।
