-
Advertisement
दिल्ली चुनाव में नया रिकॉर्ड : 70 सीटों पर पहली बार डेढ़ हजार ने भरा Nomination
Last Updated on January 22, 2020 by
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव में नामांकन (Nomination) के आखिरी दिन 70 सीटों पर देर रात तक पर्चे भरे गए। सीएम अरविंद केजरीवाल सहित कई दिग्गज नेताओं ने अपना नॉमिनेशन दाखिल किया। दिल्ली के सियासी इतिहास में पहली बार रिकॉर्ड नामांकन किए गए हैं। 2015 में सबसे कम पर्चे भरे गए थे। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर कुल 1473 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। चुनाव आयोग (Election commission) देर रात नामांकन पत्रों की गिनती करता रहा, ऐसे में इस संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। इस तरह से दिल्ली का 27 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। केजरीवाल की नई दिल्ली सीट पर सबसे ज्यादा पर्चे भरे गए हैं।
यह भी पढ़ें :- Delhi-NCR में छाया घना कोहरा, 5 फ्लाइट्स डायवर्ट, कई ट्रेनें लेट
दिल्ली की सबसे हाई प्रोफाइल माने जाने वाली नई दिल्ली सीट (New Delhi Seat) पर भी सबसे ज्यादा 96 लोगों ने पर्चे भरे हैं। नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को नई दिल्ली सीट पर 66 पर्चे भरे गए हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल, बीजेपी के सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सभरवाल ने भी मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किए। दिल्ली में सबसे कम कैंडिडेट 2015 के विधानसभा चुनाव में उतरे थे। 2015 के चुनाव में कुल 70 सीटों के लिए कुल 935 लोगों ने नामांकन किया था, जिनमें 790 पुरुष और 144 महिलाएं मैदान में उतरी थीं। दिल्ली के सियासत में अब तक के 27 साल के रिकॉर्ड में इस बार सबसे ज्यादा लोगों ने नामांकन किया है।