- Advertisement -
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (#Corona) के 251 मामले सामने आए हैं। शिमला में 72, मंडी (Mandi) में 66, सोलन में 58, बिलासपुर में 30, ऊना में 24 व किन्नौर में एक मामला आया है। वहीं, 644 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। मंडी के 218, शिमला के 132, लाहुल स्पीति के 114, सोलन के 47, बिलासपुर के 37, चंबा व ऊना के 36-36, सिरमौर के 19 व किन्नौर के पांच कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज अब तक कोरोना से 15 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें मंडी में पांच, कांगड़ा में चार, सोलन में दो, चंबा, किन्नौर, कुल्लू व शिमला में एक-एक की जान गई है। कोरोना का कुल आंकड़ा 33951 पहुंच गया है। अभी 6662 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 26733 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना डेथ का आंकड़ा 524 पहुंच गया है। हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 2197 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 295 ही नेगेटिव रहे हैं। 1836 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल में से 66 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं।
ऊना जिला में कुल 27 पॉजिटिव मामले आए हैं। 21 नवंबर को कोविड जांच के लिए आरटी पीसीआर में भेजे और अभी तक पेंडिंग चल रहे सैंपल में 24 पॉजिटिव रहे। बंगाणा उपमंडल की मलांगड़ पंचायत के सोहारी गांव से 68 वर्षीय बुज़ुर्ग, थानाकलां से 89 वर्षीय बुज़ुर्ग, पशु औषधालय लठियानी से 22 वर्षीय महिला चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। गगरेट उपमंडल के अम्बोटा के वार्ड 6 निवासी 24 वर्षीय युवक, बवेहड़ से 66 वर्षीय व्यक्ति उनकी 65 वर्षीय पत्नी, उनका 30 वर्षीय बेटा, उनकी 29 वर्षीय पुत्रवधु और 1 वर्षीय पोती, घनारी से 30 वर्षीय युवक, दौलतपुर चौक से 65 वर्षीय बुजुर्ग, नंगल जरियालां निवासी 56 वर्षीय महिला और कलोह निवासी 60 वर्षीय महिला, ब्रह्मपुर निवासी 25 वर्षीय महिला की भी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। हरोली के बढेड़ा से 27 वर्षीय युवक, हीरां निवासी से 55 वर्षीय पुरुष, ललड़ी निवासी 45 वर्षीय पुरूष, कुठार बीत निवासी 17 वर्षीय युवक संक्रमित पाए गए। अंब उपमंडल के अंदोरा निवासी 22 वर्षीय युवती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव रही है ऊना उपमंडल से नगर परिषद ऊना के वार्ड तीन से 70 वर्षीय महिला, डेरा बाबा रुद्रानंद के पास नारी गांव से 33 वर्षीय महिला, कोटला कलां से 23 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव रही। कांगड़ा जिला की देहरा तहसील के समनोली निवासी 29 वर्षीय युवक और बीहण निवासी 19 वर्षीय युवक में भी कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। 22 नवम्बर को कोविड जांच टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए 290 सैम्पल्स की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है। वहीं रेपिड एंटीजेन में रविवार को जांचे गए 20 सैंपल में 03 लोग संक्रमित पाए गए। ऊना उपमंडल के रामपुर निवासी 23 वर्षीय युवती, मलाहत के वार्ड 6 निवासी 34 वर्षीय युवक और बसाल निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।
कांगड़ा जिला में चौकी खलेट पालमपुर की 75 वर्षीय महिला, पपरोला बैजनाथ की 65 वर्षीय महिला, भाट्टी ज्वालामुखी के 55 वर्षीय व्यक्ति और मनसिंबल कांगड़ा के 68 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ा है। दोनांे व्यक्तियांे ने मेडिकल काॅलेज टांडा, 75 वर्षीय महिला ने भी टांडा और 65 साल की महिला ने बैजनाथ अस्पताल मंे अंतिम सांस ली। रविवार दोपहर लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में कोरोना संक्रमण से 3 और लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 महिलाएं मंडी के टारना और बिलासपुर के बाजरी गांव से तालुक रखती है। जबकि पुरुष बिलासपुर का रहने वाला था। सीएमओ मंडी डॉ देवेंद्र शर्मा ने बताया की 74 वर्षीय बिलासपुर के युवक को 20 नवंबर के नेरचौक मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया था। रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं टारना की 83 वर्षीय वृद्ध महिला ने सुबह 6:30 बजे दम तोड़ा है। उन्हें शनिवार को गंभीर हालत में कोविड अस्पताल नेरचौक में भर्ती किया गया था। बिलासपुर के बाजरी गांव की 73 वर्षीय महिला ने सुबह सवा नौ बजे के करीब दम तोड़ा है। उन्हें भी शनिवार को कोविड (Covid) अस्पताल नेरचौक में भर्ती किया गया था। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवार को सूचित कर दिया गया है और इनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
- Advertisement -