-
Advertisement
हो जाएं तैयार,जलशक्ति विभाग में होगी 1578 कर्मियों की भर्ती
Last Updated on February 10, 2020 by saroj patrwal
शिमला। जल शक्ति विभाग (Jal Shakta Department) में 1578 कर्मियों की भर्ती जी जाएगी। जल शक्ति विभाग की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि विभाग में जो 1578 पदों भरे जाएं, उनमें 417 पैरा पंप ऑपरेटर, 287 पैरा फ़िटर, 874 मल्टी पर्पस वर्कर शामिल है। इनमें पंप ऑपरेटरों को 4,000 मानदेय दिया जाएगा जबकि पैरा फ़िटर व मल्टी पर्पस वर्कर को 3 000 मानदेय मिलेगा। ये सभी कर्मी 10 साल की सेवाकाल के बाद पक्के किए जाएंगे। इस सभी से 6 घंटे तक ड्यूटी ली जाएगी।
यह भी पढ़ें: Chamba में ट्रैक्टर से टकराई बाइक, रामपुर में खाई में गिरी कार-दो की गई जान
महेंद्र सिंह ठाकुर ने दो टूक कहा कि अब जल शक्ति विभाग में आउटसोर्स पर भर्ती नहीं की जाएगी। 31 मार्च तक आउटसोर्स खत्म कर दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में जो 2322 पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फ़िटर व मल्टी पर्पस वर्कर आउटसोर्स पर काम कर रहे है। उनका करार 31 मार्च को खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा कि करार खत्म होते ही आउटसोर्स खत्म हो जाएगा। उसके बाद इस पदों पर नए सिरे से भर्ती होगी। जो लोग योग्य होंगे, उनकी भर्ती की जाएगी व 2322 पद भरे जाएंगे