-
Advertisement

शख्स के मलाशय से पेट में घुस गई 16 इंच लंबी मछली, Operation से निकाली तो हैरान रह गए डॉक्टर
मछली खाना तो बहुत लोगों को अच्छा लगता होगा लेकिन कई बार यही मछली घातक भी साबित हो सकती है। चीन (China) में एक हैरान करने वाली वाला मामला सामने आया है। एक शख्स के पीछे से एक मछली (Fish) उसके पेट तक चली गई। काफी दर्द होने पर जब उसने डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर मछली को बाहर निकाला। मछली ने इस शख्स की बड़ी आंत को काफी नुकसान पहुंचा दिया था।
यह भी पढ़ें: दुनिया का पहला कोरोना मुक्त देश बना New Zealand तो खुशी में डांस करने लगीं PM Jasinda
गलती से मछली के ऊपर बैठ गया था युवक
जानकारी के अनुसार चीन के गुआंगडोंग प्रांत के झाओक्विंग में 30 वर्षीय युवक ने बताया कि वह गलती से एक मछली के ऊपर बैठ गया। ये मछली उसके मलाशय (Rectum) से होते हुए पेट तक पहुंच गई। इस दौरान मछली ने बड़ी आंत में काफी घाव कर दिया। जब उस युवक को पेट में दर्द होने लगा और वह खुद से मछली नहीं निकाल पाया तो वह झाओक्विंग फर्स्ट पीपुल्स अस्पताल पहुंचा। उसने डॉक्टरों को बताया कि वह गलती से मछली के ऊपर बैठ गया था। मछली गुदा द्वार से शरीर के अंदर पहुंच गई।
Man, 30, has a whole fish stuck in his rectum after 'sitting on it by accident' https://t.co/IUPbb4QoVC
— Daily Mail Online (@MailOnline) June 8, 2020
डॉक्टरों ने तत्काल एक्स-रे निकाला। उसमें मछली बड़ी आंत में फंसी हुई दिखाई दे रही थी। इसके बाद डॉक्टरों ने पहले तो युवक के मलाशय से मछली निकालने की कोशिश की लेकिन मछली काफी बड़ी थी, इसलिए पेट का ऑपरेशन किया गया। मछली करीब 12 से 16 इंच लंबी थी। मछली जब निकाली गई है तो ऑपरेशन थियेटर दुर्गंध से भर गया था। मछली बाहर निकाली तो वह मर चुकी थी। उस शख्स के मलाशय से पेट तक जाने वाली ये एक ब्लू तिलापिया (Blue Tilapia) मछली थी। जिसके चीन में फार्म्स हैं। यहां लोग इन्हें पालते हैं फिर इन्हें बेचते हैं। चीन समेत दुनिया के कई देशों में ब्लू तिलापिया को बेहद शौक से खाया जाता है। ये इतनी चिकनी होती है कि इसे हाथ से पकड़ना बेहद मुश्किल होता है। मिस्र की नील नदी में पाई जाने वाली ब्लू तिलापिया मछली की लंबाई 2 फीट तक हो सकती है।