-
Advertisement
Sirmaur के राजगढ़ में ट्रैक्टर की चपेट में आई 16 माह की मासूम
Last Updated on April 16, 2020 by Deepak
राजगढ़। सिरमौर (Sirmaur) जिला के उपमंडल राजगढ़ के काटल गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 16 माह की मासूम की मौत हो गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाना राजगढ़ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की शिकायत बच्ची के पिता मुन्नी लाल निवासी काटल ने थाना राजगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई है। हादसा बीते बुधवार को पेश आया। मुन्नी लाल ने बताया कि बीते बुधवार को सुबह दस बजे यह अपने खेतों में काम कर रहा था। इसी दौरान घर के सामने से जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दीं। जब वह दौड़कर मौके पर पहुंचा तो देखा कि इसकी बेटी मानवी एक ट्रैक्टर के नीचे पाई गई। उसने बेटी को टायर के नीचे से निकालकर सोलन अस्पताल (Solan Hospital) पहुंचाया, मगर वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुन्नी लाल ने बताया कि इसकी बेटी की मौत राजेन्द्र सिंह निवासी काटल तहसील राजगढ़ के ट्रैक्टर के नीचे आने से हुई है। इस ट्रैक्टर को तनवीर नामक एक व्यक्ति चलाता है, जो रायपुर (यूपी) का रहने वाला है। तनवीर सिंह ट्रैक्टर मालिक के पास बतौर चालक काम करता है। पुलिस ने मुन्नी लाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।