- Advertisement -
मंडी। उपमंडल सरकाघाट की गाहर पंचायत के छोटा समाहल गांव में बुजुर्ग महिला के साथ हुई क्रूरता मामले में पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले महिला को प्रताड़ित करने वाले 22 लोगों को हिरासत में लिया था। उधर एसपी मंडी ने डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह को जांच का जिम्मा सौंपा है। इस प्रकरण के बाद बुजुर्ग महिला इतना सहम गई है कि उसने बिस्तर पकड़ लिया है।
बता दें कि महिला के साथ क्रूरता के दो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। इन वीडियो पर सीएम जयराम ठाकुर ने कड़ा संज्ञान लिया और एसपी मंडी को त्वरित कार्रवाई के आदेश जारी किए थे। 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला के दामाद ने पुलिस थाना सरकाघाट में आकर शिकायत की है। बुजुर्ग महिला के दामाद ने पुलिस को दी शिकायत में 20 लोगों के नाम लिखवाए थे, जिन्होंने बुजुर्ग महिला के साथ इस प्रकार की क्रूरता की।
- Advertisement -