-
Advertisement
शर्मनाकः उत्तर प्रदेश में शादी के लिए नाबालिग की लगा दी बोली
Last Updated on January 6, 2020 by Deepak
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से शर्मनाक वाक्या सामने आया है यहां पर एक नाबालिग की शादी के बोली लगा दी। बोली लगाने के लिए 20 साल से 80 साल की उम्र तक के लोग भी जुटे थे। इी बीच किसी ने पुलिस तक ये खबर पंहुचा दी। घटनास्थल पर फौरन पुलिस पहुंची और 2 महिलाओं समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया ।नाबलिग को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया हैं।
यह भी पढ़ें :- शर्मनाक: 8 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, 60 वर्षीय आरोपी अरेस्ट
अहमदगढ़ थाना इंचार्ज धनेंद्र यादव ने बताया कि झारखंड की राजधानी रांची की नाबालिग की मां का करीब एक साल पहले देहांत हो गया था। उसकी सौतेली मां ने रांची के गांव पिसका नगरी नारो बस्ती की एक महिला को उसे 50 हजार रुपये में बेच दिया। महिला नाबालिग को लेकर बुलंदशहर पहुंची। और वहां पर खुर्जा के निवासी से 80 हजार में उसे बेचने की बात चल रही थी । मौके पर पुलिस ने छापा मारा जिसमे कलावती, खुर्जा निवासी राजेश देवी, धीरेंद्र, औरंगाबाद के गांव गंगाहारी निवासी जितेंद्र, इंद्र सिंह, अहमदगढ़ के नौरंगाबाद निवासी महेंद्र को गिरफ्तार किया गया है।