- Advertisement -
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (#Corona) के 161 मामले सामने आए हैं। इसमें मंडी में 42, कांगड़ा में 25, शिमला में 20, लाहुल स्पीति में 18, बिलासपुर में 17, सिरमौर में 13, कुल्लू (Kullu) में 12, हमीरपुर में 10 व चंबा में चार मामले आए हैं। आज 146 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इसमें सोलन में 43, सिरमौर में 29, बिलासपुर में 13, मंडी में 14, ऊना में 12, शिमला में 11, हमीरपुर में 9, चंबा में 8, कांगड़ा में 6 व किन्नौर में एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है।
प्रदेश में आज पांच की जान गई है। इसमें कुल्लू में तीन व कांगड़ा और हमीरपुर में एक-एक की मृत्यु हुई है। कांगड़ा (Kangra) जिला में मतियाल बैजनाथ के 74 साल के व्यक्ति की जान गई है। व्यक्ति डीसीएचसी धर्मशाला में भर्ती था। पिछले कल रात की व्यक्ति की मृत्यु हो गई। प्रदेश में कुल आंकड़ा 18170 और एक्टिव केस (Active Case) 2513 है। अब तक 15361 लोग ठीक हुए हैं। कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 255 है। हिमाचल में आज 1827 कोरोना सैंपल में 928 नेगेटिव रहे हैं। आज के सैंपल में से 56 पॉजिटिव मामले हैं। 843 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
- Advertisement -