-
Advertisement
Corona update: हिमाचल में आज 17 नए मामले, 24 मरीज हुए ठीक
Last Updated on May 31, 2020 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 17 मामले सामने आए हैं। साथ ही 24 मरीज ठीक भी हुए हैं। हमीरपुर से 6, कांगड़ा से 4, सोलन से 3 और ऊना से भी चार मामले सामने आए हैं। ठीक हुए मरीजों में इसमें हमीरपुर के 15, कांगड़ा (Kangra) के चार, मंडी (Mandi) के तीन, कुल्लू और सोलन का एक-एक मरीज शामिल है। हिमाचल में नए मामले आने के बाद कुल आंकड़ा 313 हो गया है। 197 एक्टिव केस हैं। 111 लोग ठीक हुए हैं। पांच मरीजों की जान गई है।
यह भी पढ़ें: ब्रेकिंगः 12वीं Geography और 10वीं वाद्य संगीत व गृह विज्ञान परीक्षा की तिथि घोषित
यह भी पढ़ें: Una: खेतों में गोबर फेंकने जा रही महिला को जड़े थप्पड़, धक्का देकर गिराया
आज 692 कोरोना सैंपल में 1262 नेगेटिव
हिमाचल में आज 1692 सैंपल जांच को लिए थे। इसमें 1262 नेगेटिव रहे हैं। 422 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में 8 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पॉजिटिव मामले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में अब तक 35668 कोरोना सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें 34933 नेगेटिव (Negative) रहे हैं। 313 ही पॉजिटिव आए हैं। 422 की रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, 41403 लोगों को निगरानी (Surveillance) पर रखा जा चुका है। इसमें 16695 लोग 28 दिन का निगरानी पीरियड पूरा कर चुके हैं। अभी 24708 निगरानी में हैं।