-
Advertisement
मां-बहन आईं थीं हिमाचल: 17 साल के लड़के का घर में हुआ Murder; कातिल कौन- पता नहीं…
Last Updated on September 29, 2020 by
जालंधर। पंजाब की जालंधर (Jalandhar) से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर एक 17 वर्षीय लड़के का उसके घर में ही बड़ी बेरहमी से कत्ल (Murder) कर दिया गया और किसी को पता तक नहीं चल सका। हत्यारे ने जब इस घटना को अंजाम दिया, उस वक्त घर में कोई नहीं था। बतौर रिपोर्ट्स, लड़के के पिता विदेश में रहते हैं और मां और बहन किसी काम से हिमाचल (Himachal Pradesh) गई हुईं थी। इस बीच घर पर रह रहे उनके बेटे का कत्ल हो गया। घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। हाइएरानी की बात तो यह है कि जिस जगह पर लड़के का अटल हुआ, वो काफी घनी आबादी वाला इलाका है। घटना का पता चलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का दावा-जल्द पकड़ा जाएगा कातिल पर कौन है पता नहीं!
मृतक लड़के का नाम अरमान बताया जा रहा है। इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए अरमान की चाची जसबीर ने बताया कि वो 12वीं क्लास में पढ़ता था। उसके पिता देवेंद्र कुमार विदेश में रहते हैं और मां और उसकी बहन हिमाचल गई हुई हैं। उसकी मां सुनीता अपनी बेटी और अरमान के चाचा के साथ मायके हिमाचल गई हुई थी और दो दिन बाद वापस आना था। इसी कारण अरमान उनके पास खाना खाने आ जाता था।
मां के हिमाचल जाने के बाद अरमान अपने घर पर चाचा-चाची के साथ रहता था। घटना के वक्त चाची किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। जब वह लौटीं तो गेट खुला हुआ था और पड़ोस में रहने वाले अरमान के दोस्त उसे खेलने के लिए बुलाने गया।’ उन्होंने आगे बताया कि उसने ऊपर जाकर देखा तो अरमान खून में लथपथ बेसुध पड़ा था। उसके दोस्त ने शोर मचाया और गली वाले इकट्ठा हो गए। इसके बाद अरमान को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।
यह भी पढ़ें: #Shimla : दो मंजिला मकान में भड़की आग, जलकर हुआ राख, लाखों का नुकसान
मामले की तहक़ीक़ात में जुटी पुलिस द्वारा बताया गया कि अरमान का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कत्ल किया गया है। वारदात वाली जगह पर फिंगर एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच रही है। जिससे जल्द से जल्द आरोपी तक पहुंचा जा सके। पुलिस के अनुसार जिस घर में अरमान की हत्या हुई है उससे थोड़ी ही दूर पर उसकी दादी का भी घर है। इतनी घनी आबादी में एक लड़के का कत्ल हो जाना हैरानी की बात है। पुलिस कई एंगल से कत्ल की जांच में जुट गई है।