-
Advertisement
कोरोना अपडेटः Himachal में आज जांच के लिए आए 176 सैंपल
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) जांच को 176 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अब तक 38 की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। प्रदेश में इस समय तक 4819 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें 40 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) रहे हैं। 22 लोग ठीक हो चुके हैं। यह जानकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान ने दी है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भर्ती चंबा (Chamba) के मरीज और भोटा में दाखिल ऊना जिला के मरीज की दोनों रिपोर्ट नेगेटिव (Report Negative) पाई गई हैं। दो को कोविड 19 (Covid-19) के प्रति स्वस्थ घोषित कर दिया गया है। प्रदेश में अब तक 9538 लोगों को सुरक्षा के दृष्टिगत निगरानी में रखा गया था, जिसमें से 5786 लोग 28 दिन की निर्धारित निगरानी अवधि को पूर्ण कर स्वस्थ्य हैं।
यह भी पढ़ें: Chamba के ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगी सभी दुकानें, शहरी लोगों को करना होगा इंतजार
अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान ने बताया कि कोविड 19 जैसे वैश्विक महामारी के इस दौर में सरकार विभिन्न प्रकार के संक्रमण निवारक एवं उपचारात्मक उपायों का प्रयोग कर रही है ताकि इसके प्रभाव को शीघ्रता से कम किया जा सके। इसके अतिरिक्त अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के कुशल संचालन के लिए भी सरकार प्रयासरत है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कोरोना के अलावा अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए व्हाट्सएप नंबर 01792 227328 जारी किया है, जिस पर संपर्क साध कर कोई भी नागरिक स्वास्थ्य सेवाओं बारे अपनी परिवेदनाओं व स्वास्थ्य समस्याओं को निसंकोच दर्ज कर सकता है।
यह भी पढ़ें: Kullu से अब तक लिए सभी कोरोना सैंपल रहे नेगेटिव, कल भेजें जाएंगे पांच
अब प्रदेश में दूसरे प्रदेश में ठहरे हुए बहुत लोग आ रहे हैं। सभी प्रवेशद्वारों पर उनकी मौखिक व थर्मल स्क्रीनिंग (Thermal screening) की जाएगी, जिसके लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। इसके साथ उनके बारे में सारी सूचना एकत्र करने के लिए एक हिमरेखा एप्लीकेशन का प्रयोग किया जाएगा। ये सभी लोग प्रदेश में आने के बाद 14 दिन आवश्यक निगरानी में रखे जाएंगे।