-
Advertisement
#HP_Corona Update: आखिर कब रूकेगा कोरोना मृत्यु का सिलसिला, आज भी 18 की गई जान
Last Updated on December 4, 2020 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल में आखिर कोरोना डेथ (Corona Death) का सिलसिला कब रूकेगा। आज भी 18 लोगों की जान गई है। अब तक 685 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इस माह की तीन दिन में 50 लोगों की मौत हुई है। पहली दिसंबर को 21, दो को 11 और आज 18 ने दम तोड़ा है। प्रदेश में आज कोरोना के 837 मामले आए हैं। वहीं, 544 ठीक हुए हैं। कोरोना का कुल आंकड़ा 42697 पहुंच गया है। अभी 8088 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 33880 ठीक हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: #Himachal: शादी में नियमों के उल्लंघन पर पहली FIR, आयोजक Arrest
किस जिला में कितने नए मामले और कितने ठीक
कांगड़ा व शिमला जिला में 161-161 मामले आए हैं। मंडी में 138, सोलन (Solan) में 84, किन्नौर में 77, चंबा में 68, हमीरपुर में 47, ऊना में 32, बिलासपुर में 27, सिरमौर में 23 व कुल्लू में 19 मामले आए हैं। मंडी (Mandi) में 183, शिमला में 98, कुल्लू में 81, किन्नौर में 42, चंबा में 39, बिलासपुर में 29, ऊना में 27, हमीरपुर में 26, कांगड़ा (Kangra) में 12 व सिरमौर में सात ठीक हुए हैं।
हिमाचल में इनकी गई जान
हिमाचल में आज 18 लोगों ने दम तोड़ा है। इसमें 12 महिलाएं और 6 पुरूष शामिल हैं। शिमला में पांच, कांगड़ा, सोलन, मंडी, कुल्लू, बिलासपुर व चंबा में दो-दो व हमीरपुर में एक की जान गई है। शिमला में 67, 48, 50 वर्षीय पुरूष, 83, 78 वर्षीय महिला, सोलन में 73, 48 वर्षीय महिला, कांगड़ा में 59,60 साल की महिला, बिलासपुर में दो 70 वर्षीय महिलाओं ने दम तोड़ा है। कुल्लू में 60, 61, चंबा में 65, 85 वर्षीय महिला व मंडी में 70, 30 वर्षीय पुरूष व हमीरपुर में 82 वर्षीय व्यक्ति ने अंतिम सांस ली है।
आज रिकॉर्ड 8187 कोरोना सैंपल आए जांच को
हिमाचल में आज रिकॉर्ड 8187 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 6371 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 1308 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 508 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 362 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है। प्रदेश में अब तक पांच लाख 51 हजार 239 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 5 लाख 06 हजार 872 नेगेटिव रहे हैं। 42697 ही पॉजिटिव निकले हैं। अभी 1670 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
यह भी पढ़ें: #Himachal में अब तक #Corona के 347 मामले, 268 ठीक-11 की गई जान
ऊना में बागवानी विभाग अधिकारी सहित 32 पॉजिटिव
ऊना (Una) जिला में कुल 32 पॉजिटिव मामले आए हैं। 02 दिसंबर को टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए सैंपल में से 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। ऊना उपमंडल के तहत रक्कड़ कॉलोनी निवासी 39 वर्षीय महिला, बागवानी विभाग में तैनात 49 वर्षीय पुरुष अधिकारी, बसंत विहार सोसायटी ऊना से 81 वर्षीय पुरुष, जिला मुख्यालय के वार्ड 6 से 63 वर्षीय पुरुष, आईआरबीएन बनगढ़ से 54 वर्षीय पुलिस कर्मचारी संक्रमित पाया गया। गगरेट उपमंडल के डंगोह खास से 17 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। हरोली उपमंडल के तहत बाथड़ी निवासी 47 वर्षीय पुरुष और उसकी 42 वर्षीय पत्नी संक्रमित पाई गई। अंब उपमंडल के धुसाड़ा से 52 और 37 साल के दो दुकानदार, इसी गांव से 52 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय पुरुष, 31 वर्षीय महिला, साथ सटे स्तोथर गांव से 16 वर्षीय युवक, पंजोआ कलां निवासी 38 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। बंगाणा उपमंडल के अरलू पंचायत के शिवनगर निवासी 27 वर्षीय युवक और डोहक निवासी 22 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल की इस जगह पर #Mask नहीं पहना तो सीधे Jail,पांच हजार Fine भी भरें
वहीं ऊना जिला में रैपिड एंटीजन में 03 दिसंबर को 204 सैंपल में से 15 लोग संक्रमित पाए गए। ऊना उपमंडल मुख्यालय के एक जूस बार से 79 वर्षीय पुरुष, बडैहर निवासी 53 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। अंब उपमंडल मुख्यालय स्थित पुलिस स्टेशन में तैनात दंपति में 44 वर्षीय पुरुष कर्मचारी और 40 वर्षीय महिला कर्मचारी, अनुह से 55 वर्षीय महिला, मुबारिकपुर निवासी 31 वर्षीय पुरुष, कटौहड़ खुर्द निवासी 76 वर्षीय महिला, कुठेड़ा खैरला निवासी 65 वर्षीय महिला, अठमा निवासी 57 वर्षीय पुरूष में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। हरोली उपमंडल के धर्मपुर निवासी 41 वर्षीय पुरुष और 41 वर्षीय महिला, टाहलीवाल के उद्योग में कार्यरत 27 वर्षीय युवक, बट्ट कलां निवासी 56 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। गगरेट उपमंडल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गगरेट में तैनात 57 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित पाया गया।बंगाणा उपमंडल के अंबेहड़ा रामकिशन निवासी 30 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group