-
Advertisement
Corona Breaking: पांच आर्मी और नेवी जवान सहित हिमाचल में 19 पॉजिटिव
Last Updated on August 2, 2020 by
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) के 19 मामले सामने आए हैं। इसमें कांगड़ा में सात, शिमला (Shimla) में पांच, मंडी (Mandi) में चार व चंबा में तीन मामले आए हैं। आज अब तक 6 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इसमें कांगड़ा में चार व शिमला में दो पॉजिटिव कोरोना से जंग जीते हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 2654 पहुंच गया है। अभी 1117 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 1512 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में 2196 कोरोना सैंपल अब तक जांच को आए हैं। इसमें से 362 ही नेगेटिव रहे हैं। 1833 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में 1 ही पॉजिटिव मामला है। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं।
यह भी पढ़ें: Corona Update : चंबा में कोरोना के तीन नए मामले, जिला में Active Case हुए 35
कांगड़ा (Kangra) जिला में कोरोना के सात नए मामले सामने आए हैं। गांव नदोह पंचरूखी का 47 वर्षीय आर्मी जवान पॉजिटिव पाया गया है। यह 26 जुलाई को इलाहाबाद से लौटा है। बनूरी पालमपुर का 40 वर्षीय आर्मी जवान भी संक्रमित पाया गया है। यह 26 जुलाई को लेह से आया है। ओडर पोस्ट ऑफिस बनूरी पालमपुर का 40 वर्षीय नेवी जवान भी पॉजिटिव आया है। यह विशाखापट्टनम से लौटा है। लदोह तहसील पालमपुर का 29 साल का आर्मी जवान भी संक्रमित पाया गया है। यह अरूणाचल प्रदेश से आया है। उक्त कोरोना पॉजिटिव को एमएच पालमपुर (MH Palampur) शिफ्ट किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: कोरोना दौर में ये कैसा मंजर, पीड़ित ने Ambulance तोड़ा दम तो एंबुलेंस छोड़कर भागे स्वास्थ्य कर्मी
पट्टी पालमपुर में ठहरा झारखंड का 45 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है। यह 20 जुलाई को झारखंड से आया है। मलाहू गांव तहसील पालमपुर का 42 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना की चपेट में आया है। यह व्यक्ति 26 जुलाई को चंडीगढ़ से लौटा है। उक्त दोनों मरीजों को कोविड केयर सेंटर बैजनाथ भेजा जा रहा है। गांव गुदली खन्नी नूरपुर का 34 वर्षीय आर्मी जवान भी पॉजिटिव पाया गया है। यह 30 जुलाई को भोपाल से आया है। जवान को एमएच पठानकोट (MH Pathankot) शिफ्ट किया जा रहा है। सात नए मामले आने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है।