- Advertisement -
नाहन। सोलन-सिरमौर (Solan- Sirmaur) सीमा पर करगाणू क्षेत्र में नहाते समय एक युवक की गिरी नदी में डूबने से मौत (Death) हो गई है। यह युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। पुलिस (Police) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच चल रही है। जानकारी के अनुसार सोलन का रहने वाला टेकराज गुरंग (19) गिरी नदी में कुछ दोस्तों के साथ नहाने के लिए उतरा था। इसी बीच युवक पानी में डूब गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला और अचेत अवस्था में सोलन अस्पताल भिजवाया। लेकिन, युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है कि टेकराज अपने कुछ दोस्तों के साथ गिरी नदी में नहाने के लिए उतरा था। मगर इसी बीच वह पानी में डूब गया। अचेत हालत में नदी से बाहर निकालने के बाद युवक को स्थानीय लोगों ने पंपिंग करने की कोशिश भी की, मगर कुछ नहीं बन पाया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी पुलिस है।
- Advertisement -