-
Advertisement

सीएम सुक्खू के चचेरे भाई कुलदीप कुमार का निधन, अंतिम संस्कार के लिए नादौन पहुंचे
CM Sukhu: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu)के चचेरे भाई कुलदीप कुमार (Kuldeep Kumar) का आज अमलैहड़ क्षेत्र के गांव गुजरेड़ा में निधन हो गया। इसके बाद सीएम सुक्खू भी दोपहर सवा 12 बजे शिमला से दोपहर को गौना हेलीपैड (Gauna Helipad) पर पहुंचे और चचेरे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। मानपुल के पास स्थित श्मशानघाट पर कुलदीप सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। कुलदीप कुमार (Kuldeep Kumar)लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुलदीप सिंह के ज्येष्ठ पुत्र ने दिवंगत पिता की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। इस अवसर पर सीएम सुक्खू के साथ अर्की के विधायक संजय अवस्थी, सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, सुमन भारती, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, डीसी अमरजीत सिंह, एसपी भगत सिंह ठाकुर और जिला के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
अवतार सिंह ठाकुर के घर पहुंचे सीएम
इसके बाद सीएम अमतर स्टेडियम (Amtar Stadium )के पास दिवंगत कांग्रेसी नेता अवतार सिंह ठाकुर के घर भी पहुंचे और वहां शोकग्रस्त परिवार को सांत्वना दी। बेला पंचायत के सात बार प्रधान रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अवतार सिंह ठाकुर का कुछ समय पहले निधन हो गया था। सीएम ने अवतार सिंह ठाकुर के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा की चिरशांति की कामना की।
– जीवन कुमार