-
Advertisement
Himachal में #Corona संक्रमण से दो लोगों की गई जान, Nerchowk Medical College में थे उपचाराधीन
मंडी। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण( Corona infection) की चपेट में आने वाले लोगों का आंकड़ा तजी से बढ़ रहा है। साथ ही संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सोमवार सुबह दो लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत( Death)हो गई। ये दोनों लोग नेरचौक मेडिकल कॉलेज ( Nerchowk Medical College)में उपचाराधीन थे। इन में से एक मंडी व एक कुल्लू का रहने वाला है। कोरोना संक्रमित सरकाघाट का मथेरी निवासी 64 वर्षीय व कुल्लू के परिणी का 36 वर्षीय व्यक्ति नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन थे। इससे पहले रविवार को कोरोना संक्रमण से 11 लोगों की मौत हुई थी।
इस के साथ ही हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) में मरने वालों की संख्या 172 पहुंच गई है।
प्रदेश में 14,191 लोग कोरोना संक्रमित है और 3657 से अधिक सक्रिय मामले हैं। अब तक 10,339 मरीज ठीक हो चुके हैं। जाहिर है कि रविवार को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला में चौपाल की कोरोना पॉजिटिव महिला के सुसाइड मामले और अस्पताल में व्यवस्थाओं को लेकर सीएम जयराम ठाकुर डीसी , एसपी, सीएमओ, राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों व चिकित्सा अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस से हुई बैठक में अपना गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने रोगियों को आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen Cylinder) उपलब्ध करवाए जाने रोगियों को गर्म पानी, काढ़ा तथा पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाने और कोविड-19 रोगियों और उनके परिवार के बीच संवाद के लिए प्रणाली विकसित करने को कहा था। साथ ही उन्होंने वरिष्ठ चिकित्सकों को कोविड-19 रोगियों के उचित उपचार के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश दिए।
