-
Advertisement
Covid-19: हिमाचल आने वाली Air India की 2 फ्लाइट कैंसिल; स्पाइस जेट से 33 यात्री पहुंचे कांगड़ा
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) समेत पूरे प्रदेश में जारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर के बीच पहली डोमेस्टिक फ्लाइट कांगड़ा एयरपोर्ट (Kangra Airport) पहुंची। बता दें कि पूरे देश में आज से उड़ान सेवाएं शुरू हुई हैं। उसी फेहरिस्त में यह फ्लाइट यात्रियों को लेकर कांगड़ा पहुंची है। हालांकि तय शिड्यूल के अनुसार कांगड़ा आने वाली एयर इंडिया की दो उड़ाने तकनीक कारणों से रद्द कर दी गई हैं।
महिलाओं और परिवारों को किया जाएगा होम क्वारंटाइन
वहीं आज के दिन दिल्ली से 11 बजे उड़ान भरकर दोपहर 12:20 बजे स्पाइस जेट का विमान 33 यात्रियों को लेकर कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंचा है। कांगड़ा एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं के माध्यम से आने वाले यात्रियों में शामिल महिलाओं और परिवारों को होम क्वारंटाइन किया जाएगा। वहीं बाक़ी बचे यात्रियों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में भेजा जाएगा। एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: Corona के बीच इन सरकारी कर्मियों का Office जाना हुआ अनिवार्य
60 वर्ष से अधिक उम्र के दो वृद्ध लौटे, किए जाएंगे होम क्वारंटाइन
आज कांगड़ा आए यात्रियों में 21 पुरुष, 10 महिलाएं, 2 बच्चे और 2 नवजात बच्चे शामिल हैं. वहीं इन यात्रियों में 60 वर्ष से अधिक उम्र के दो वृद्ध शख्स भी शामिल हैं. जिन्हें होम क्वारंटाइन किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार आज यात्रा कर लौटे कुल 19 यात्रियों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में भेजा जाएगा। बता दें कि इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में भेजे जाने वाले यात्रियों को प्रशासन की तरफ से पेड क्वारंटाइन भी ऑफर किया जा रहा है. वे अपनी सुविधा के अनुसार पेड क्वारंटाइन या आम क्वारंटाइन सेंटर में जाने का चुनाव कर सकते हैं. वहीं प्रशासन द्वारा उपमंडल के आधार पर वापस लौटे यात्रियों के बारे में उक्त उपमंडल के एसडीएम को जानकारी दे दी गई है. ये जानकारी होम क्वारंटाइन किए गए यात्रियों के संबंध में दी गई है.

