-
Advertisement
राजगढ़ के हाब्बन में भीषण अग्निकांड, दो रिहायशी मकान जलकर हुए राख
Last Updated on January 21, 2021 by
राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला ( Kullu Distt) में मकान में लगी आग में जहां एक व्यक्ति जल गया वहीं सिरमौर जिला में आग से दो मकान जल कर ( Fire)राख हो गए। राजगढ़ उपमंडल के हाब्बन में हुए इस भीषण अग्निकांड से तीन मंजिला और दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। आग से मकान ही नहीं घरों में रखा सारा सामान भी जल गया। इससे लाखों का नुकसान हुआ है। यह घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पेश आई। हालांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें: kullu की गड़सा घाटी के मकान में लगी Fire,जिंदा जल गया एक व्यक्ति
जानकारी के अनुसार ग्राम हाब्बन में प्रभुराम व प्रियदर्शनी के रिहायशी मकानों में आज अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस घर में कोई नहीं रह रहा था, जिस कारण आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इसकी सूचना फायर विभाग सोलन को दी गई, लेकिन जब तक सोलन से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे, तब तक मकान जलकर राख हो गए। उधर, राजस्व विभाग ने प्रभुराम के मकान जलने का आंकलन दस लाख रुपए व सामान जलने का नुकसान छयासी हजार रुपये आंका है। प्रियदर्शनी के मकान जलने का आंकलन पांच लाख रुपए आंका गया है। जबकि सामान जलने का आंकलन अभी नहीं हुआ है। प्रियदर्शनी शिमला में नौकरी करती है। उसके मौके पर आने के बाद ही सामान के नुकसान का आंकलन किया जाएगा। नायब तहसीलदार पझौता शीशराम रघुवंशी ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित प्रभुराम को 15000 रुपए फौरी राहत के रूप दिए। उन्होंने कहा कि प्रियदर्शनी को भी 15000 रुपए फौरी राहत के रूप में दिए जायेंगे। फिलहाल, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।