भरमौर के पलानी नाला में गिरी पिकअप, दो घायल
Update: Thursday, November 29, 2018 @ 10:09 AM
चंबा। जिला के भरमौर उपमंडल के तहत के पलानी नाला में एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में दो लोगों को चोटें आईं हैं। मंगलवार रात को एक पिकअप सामान लेकर भरमौर से बडग्रां की ओर जा रही थी। जब पलानी नाला के पास पहुंची तो अचानक गाड़ी सड़क से नीचे की ओर लुढ़क गई। इस हादसे में पिकअप में सवार दो लोगों को चोटें आई हैं।
घायलों की पहचान विनोद कुमार निवासी लाहल और बलवीर सिंह निवासी संचूई के रूप में हुई है। दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भरमौर लाया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी भरमौर डॉ. अंकित के अनुसार एक घायल के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। दोनों का उपचार चल रहा है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है।