- Advertisement -
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला जिले में भराणु के पास स्थित नेरवा में एक कार खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक शख्स बुरी तरह घायल हो गया है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए नेरवा हॉस्पिटल पहुंचाया गया है, जहां से डॉक्टर ने उन्हें IGMC शिमला के लिए रेफर कर दिया है। यह हादसा भराणु से थरोच जाते हुए सैंज में हुआ।
यह भी पढ़ें :- गहरी खाई में गिरी कार, मां से मिलने जा रहे चाचा-भतीजे की मौत
दुघर्टना के शिकार लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिता को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। दुघर्टना के शिकार लोगों की पहचान सीमा पत्नी श्री जोगिंदर सिंह (मृतक), राहुल पुत्र जोगिंदर(मृतक) और जोगिंदर सिंह (घायल) के रूप मेन हुई है। हालांकि अभी यह बताया जा रहा है कि ये सभी लोग मंडी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
- Advertisement -