- Advertisement -
सोनू गर्ग/बिलासपुर। जिला के स्वारघाट में रात के समय दो लोगों को कूड़ा फेंकना महंगा पड़ा और जान से हाथ धोना पड़ा। स्वारघाट के निकट बनेड़ में देर रात दो लोग तेज रफ्तार बल्कर की चपेट में उस समय आ गए जब वे कूड़ा फेंकने जा रहे थे। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया और आगे की छानबीन की जा रही है।
जानकारी के अनुसार देर रात बनेड़ में ढाबा चलाने वाले सुरजीत पुत्र मदन लाल व अजीत पुत्र भगत रामकूड़ा फेंकने जा रहे थे, तो सामने से तेज रफ्तार से आ रहा बल्कर पलट गया और वे उसकी चपेट में आ गए। बल्कर की रफ्तार इतनी तेज थी कि रास्ते में उसने पांच वाहनों को भी ओवरटेक किया और बनेड़ में आ कर पलट गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बल्कर चालक पंजाब निवासी तजेंद्र सिंह भी घायल हुआ है। चालक नालागढ़ के अस्पताल में उपचाराधीन है।
बताया जा रहा है कि हादसा चालक की लापरवाही के चलते हुआ है। हादसे के बाद सड़क पर दोनों तरफ जाम लगा रहा और सैकड़ों वाहन फंस गए। अभी भी घटनास्थल से वाहन धीरे-धीरे गुजर रहे हैं और बड़े वाहन फंसे हुए हैं। स्वारघाट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की रही है।
- Advertisement -