-
Advertisement
हिमाचल में ड्यूटी से लौट रहा था एसपीओ, दो लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Last Updated on August 10, 2021 by Sintu Kumar
चंबा। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के चंबा (Chmba) में एसपीओ (SPO) के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यहां पर दो लोगों ने एसपीओ को ड्यूटी से लौटते समय दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की। लहूलुहान हालत में जब वह किसी तरह जान बचाकर घर आया तो पति को जख्मी देख पत्नी भी दंग रह गई। जिसके बाद घायल की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत की।
यह भी पढ़ें: HPU कैंपस में भिड़ गए ABVP और SFI कार्यकर्ता, जमकर चले लात-घूसे
क्या है पूरा मामला
दरअसल, एसपीओ सुखलाल 8 अगस्त को सकोटी (Sakoti में ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। तभी दीवाला गांव के पास दो भाइयों यशपाल और प्रीतम ने उसका रास्ता रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता। आरोपियों ने उसपर लाठी डंडे बरसाने शुरू कर दिए। इस दौरान उसे काफी चोंटे आईं। लहूलुहान होने के बाद सुखलाल अपने घर की ओर भागा। कुछ दूर तक दोनों भाइयों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन जब वह घर के भीतर घुसा तो दोनों आरोपी वापस लौट गए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में पास को लेकर हो रहा था झगड़ा, बीच बचाव करने गए व्यक्ति का मर्डर
घायल पति को देख दंग रह गई पत्नी
सुखलाल को लहूलुहान देखकर उसकी पत्नी दंग रह गई। वहीं, बीना देवी ने अपने पति के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने बीना देवी की शिकायत पर उपरोक्त दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। इस मारपीट में सुखलाल को सिर-टांगों सहित शरीर के अन्य भागों पर गहरी चोटें आई हैं। डीएसपी शेर सिंह ने बताया कि एसपीओ के साथ दो लोगों ने मारपीट की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page