- Advertisement -
रामबन। यहां शनिवार को हुए सड़क हादसे में मिनी बस के खाई में गिरने से 20 यात्रियों की मौत हो गई है। बताया गया कि मिनी बस में 33 यात्री सवार थे। जिसमें से 13 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा घायलों को इलाज करने के लिए सैन्य अस्पताल में रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बनिहाल से रामबन जा रही मिनी बस संख्या JK-19 1593 हाइवे के पास स्थित केला मोठ इलाके में स्थित खाई में गिर पड़ी। इस दुर्घटना में 20 लोगों की मौत हो गई। जबकि 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पहुंचे जवानों ने तत्काल घायल लोगों को रेस्क्यू करने का ऑपरेशन शुरू किया। जिले के एसएसपी द्वारा बताया गया कि हादसे के बाद अब तक कुल 10 लोगों को सेना के उधमपुर स्थित अस्पताल ले जाने के लिए एयरलिफ्ट किया गया है और शेष लोगों के लिए हेलिकॉप्टर्स का इंतजाम किया जा रहा है।
- Advertisement -