- Advertisement -
शिमला। राजधानी शिमला (Shimla) के बालूगंज थाना क्षेत्र में एक युवक का शव (Dead Body) पेड़ से फंदे से लटका हुआ मिला है। राजधानी में इस तरह शव के लटके पाए जाने से लोगों में दहशत का माहौल है। मृतक युवक नेपाली (Nepali) मूल का बताया जा रहा है जिसका नाम यमलाल पुत्र हीरालाल कच्ची घाटी पोस्ट ऑफिस तारा देवी का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक युवक की उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है।
शव पुलिस थाना बालूगंज के तहत संकटमोचन से सटी कच्ची घाटी में मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार युवक का शव काफी दिनों से यहां लटका हो सकता है क्योकि शव गली सड़ी अवस्था में है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
- Advertisement -