- Advertisement -
नई दिल्ली। कोंकणकन्या एक्सप्रेस (Konkan Kanya Express) से मुंबई जा रही 20-वर्षीय महिला (20-year-old woman) पूजा चौहान ने शनिवार को ठाणे रेलवे स्टेशन के क्लिनिक (railway station clinic) में एक लड़के (son) को जन्म (birth) दिया। दरअसल, मुंबई पहुंचने से कुछ स्टेशन पहले ही पूजा को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई जिसके बाद अधिकारियों ने ठाणे स्टेशन प्रबंधक को सूचित किया। इसके बाद पूजा को ‘वन रुपी क्लिनिक’ ले जाया गया। जहां उसने बेटे को जन्म दिया। इस डिलवरी के लिए महिला से फीस के नाम पर केवल एक रुपया चार्ज किया गया।
डिलीवरी के कुछ ही देर में महिला के रिश्तेदारों को बुलाकर उसे इस छुट्टी दे दी गई। रेल में यात्रा के दौरान कई बार इस तरह की घटनाएं हुईं हैं। हमेशा ही रेल प्रशासन की तरफ से इस तरह की घटनाओं पर सकारात्मक रुख देखने को मिला है। बता दें कि एक रुपया क्लिनिक की शुरुआत मुंबई के कई रेलवे स्टेशनों पर साल 2017 में हुई थी। सेंट्रल रेलवे और ‘मैजिकदिल’ के आपसी सहयोग से यह क्लिनिक चलता है। इसमें रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को सिर्फ एक रुपए में चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाई जाती है। साथ ही, डिस्काउंट रेट पर उन्हें दवा भी क्लिनिक द्वारा उपलब्ध कराई जाती है।
- Advertisement -